Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अयोध्या : रंगभरी एकादशी के पर्व पर रामनगरी से होली का आगाज

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में रंगभरी एकादशी पर्व से सोमवार को अवध के होली की शुरुआत हो गई है। अवध में होली से 5 दिन पहले ही रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है। कड़ी सुरक्षा के बीच रंगभरी एकादशी पर नागा साधुओं ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। हनुमानगढ़ी मंदिर में विराजमान हनुमंतलला को अबीर-गुलाल लगाने के बाद हनुमानगढ़ी के निशान व छड़ी के साथ साधुओं की टोली ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पंचकोसी परिक्रमा की।

- Advertisement -

विभिन्न मंदिरों में संत-महतों ने अपने आराध्य को अबीर-गुलाल लगाया। पंरपरा के अनुसार एकादशी तिथि पर सुबह आठ बजे संतों ने हनुमानगढ़ी में पवित्र निशान व छड़ी की विधिपूर्वक पूजन-अर्चन की। इसके बाद हनुमंतलला को अबीर-गुलाल अर्पित किये। बाजे-गाजे के साथ नागा साधुओं की टोली एक-दूसरे को अबीर-गुलाल में सराबोर करने लगी। मंदिर प्रांगण में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने भी गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली। इस दौरान भक्त अपने आराध्य के समक्ष होली खेलने में निमग्न होकर नृत्य करने लगे।

इसके बाद नागा साधुओं का जुलूस मंदिर से निकला। साधु-संत करतब करते अबीर-गुलाल उड़ाते सरयू तट पहुंचे। सरयू स्नान कर पूजन करने के बाद पंचकोसी परिक्रमा का श्रीगणेश किया। पंचकोसी परिक्रमा करते समय नागा साधुओं की टोलियों का राजगोपाल मंदिर, छोटी छावनी, हनुमान बाग, डाडिया मंदिर, लंबे हनुमान मंदिर, भक्तमाल आदि स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसी बीच परंपरा के अनुसार नागा साधुओं ने मंदिरों में होली का आमंत्रण दिया। रंगभरी एकादशी के पर्व पर रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में संतों महंतों ने अपने आराध्य के प्रति अनुराग प्रकट करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर भगवान के विग्रह के साथ होली खेली।

जुलूस के दौरान पुजारी राजू दास, रमेश दास, सुरेश दास, गणेश दास, डॉ. संतोष पांडेय, दीपक दास, दीपू दास, धीरज दास सहित अन्य नागा साधु संत मौजूद रहे। सबकी सुरक्षा के लिए आरएम अयोध्या अशोक कुमार, सीओ राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय सहित पुलिस व पीएसी के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें