Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हरियाणा : होली के दिन गांव में पसरा मातम, 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

Haryana : हरियाणा के पलवल जिले (Palwal District) के एक गांव में होली के दिन मातम चा गया बताया जा रहा है कि जिले के भिडूकी गांव (Bhiduki Village) में होली के दिन चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक,होली के दिन शुक्रवार को पलवल जिले में भिडूकी गांव स्थित सिद्ध दास बाबा मंदिर (Siddha Das Baba Mandir) के तालाब में नहाते समय 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चों की उम्र 12 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। होली के दिन हुई इस घटना से पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि, होली खेलने के बाद चारों बच्चे इस तालाब में नहाने के लिए गए थे इसी दौरान वह चारों गहरे पानी में डूब गए। जब इस घटना के बारे में आसपास के लोगों को जब पता चला तो ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी क्योंकि चारों बच्चों ने अपना दम तोड़ दिया था।

मृतक बच्चों की पहचान 14 वर्षीय हर्षित (harshit) पुत्र जगदीश (Jagdish), 12 वर्षीय नमन (Naman) पुत्र जगदीश, 13 वर्षीय भोला (bhola) पुत्र मनोज (
Manoj) और राज (raaj) पुत्र सुभाष (Subhash) के तौर पर हुई है। पुलिस ने चरों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हसनपुर थाना के एसएचओ (SHO) ने बताया कि पुलिस अभी तक तालाब में तलाश कर रही है कि कहीं इनके साथ कोई और बच्चा तो नहीं डूबा है। इस लिए तालाब को खाली करवाया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें