Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से किया दुष्कर्म, POXO Act के तहत युवती को 10 साल की सजा, जानिए पूरा मामला

लड़कियों और महिलाओं के साथ वारदात की खबर आपको आये दिन कहीं न कहीं सुनने को मिल जाती है। लेकिन आपने कभी लड़के के साथ रेप होने की खबर नहीं सुनी होगी। जी हां, मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की द्वारा लड़के के साथ दुष्कर्म किया गया है। इंदौर कोर्ट (district court) में पहली बार युवती को पाॅक्सो एक्ट (poxo act) के तहत 10 साल की सजा सुनाई गई है। उसने 15 साल के किशोरी के साथ लैंगिक शोषण (sexual abuse) यानी कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

- Advertisement -

लड़की ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां 5 नवंबर 2018 को एक महिला ने अपने 15 वर्षीय लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि, उसका बेटा घर से दूध लेने के लिए गया था और दो दिन बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं आया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस को लड़के की लोकेशन गुजरात में मिली। लड़के की तलाश में जब पुलिस गुजरात गई तो, लड़के के साथ एक 19 साल की एक लड़की भी मौजूद थी। लड़की ने किराए पर घर लिया हुआ था और लड़के के साथ उसी घर में रह रही थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ में लड़के ने बताया कि, लड़की बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ गुजरात ले गई थी और उसके साथ बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी।

इतना ही नहीं, लड़का अपने घर वालों से बात भी न कर सके। इसलिए उसने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। किशोरी के बयान के आधार पर, पुलिस ने आरोपित लड़की को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही, लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट में लड़की पर लगे बलात्कार के आरोप सही पाए गए।

कोर्ट ने लड़की पर सजा के साथ लगाया जुर्माना

इस मामले में कोर्ट ने 15 मार्च को अपना फैसला सुनाते हुए दोषी लड़की को 10 साल की सजा और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अलावा, अदालत ने पीड़ित किशोरी को 50,000 रुपये मुआवजे के रूप में देने की सिफारिश की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें