Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

7 माह का बच्चा था प्रेगनेंट, पेट से निकला 2 किलो का भ्रूण..!!

प्रयागराज: एक बच्चे से सम्बंधित हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सात माह का बच्चा, जिसका वज़न 8 किलो था। उसके पेट से 2 किलो का भ्रूण निकाला गया है। 4 घंटे चले ऑपरेशन के बाद भ्रूण को बच्चे के पेट से बाहर निकाला गया। बच्चा अभी सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस बच्चे का नाम मनु है। मनु के पैदा होने के 9 दिन बाद उसकी मां की मृत्यु हो गयी थी। जन्म के समय से ही मनु के पेट में सूजन थी। लेकिन डॉक्टर समझ नहीं पाए थे। यह भ्रूण बच्चे के जन्म के समय से ही उसके पेट में मौजूद था।

- Advertisement -

पेट के CT स्कैन से सामने आया चौकाने वाला रिजल्ट। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बच्चा प्रतापगढ़ के कुंडा जिले का रहने वाला था। बच्चे के पेट में तेज़ दर्ज के कारण उसे अस्पताल लाया गया था। जिस समय बच्चा अस्पताल आया उस समय उसका पेट फूला हुआ था। डॉक्टरों ने ट्यूमर होने की आशंका जताई। लेकिन जब बच्चे के पेट का CT स्कैन कराया गया। तो चौका देने वाला रिजल्ट सामने आया। बच्चे के पेट में 2 किलो का भ्रूण था। जिसके बाद डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के द्वारा इसे बाहर निकाला।

चार घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला भ्रूण को बाहर।

7 माह के बच्चे मनु का जन्म से ही पेट फूला हुआ था। पेट फूलने के कारण उसे सांस लेने में कठिनाई होती थी। बच्चे को पेट में तेज़ दर्द भी रहता था। परेशान पिता बच्चे को लेकर SGPGI भी लेकर गए थे। लेकिन पैसों की कमी के कारण उसका इलाज नहीं करवा पाये। पड़ोसियों की सलाह पर पिता ने बच्चे को प्रयागराज के सरोजनी नायडू बाल रोग चिकित्सालय में दिखाया। जिसके बाद डॉ. डी कुमार की अगुवाई में डॉ. नीतू और डॉ. अरविन्द यादव की टीम ने करीब चार घंटे का ऑपरेशन करके भ्रूण को बाहर निकाला।

चिकित्सकीय भाषा में इसे ‘फीटस इन फीटू’ कहते हैं।

डॉ. डी कुमार ने बताया कि मां के पेट के अंदर पल रहे भ्रूण के अंदर ही दूसरा भ्रूण तैयार होने लगता है। उन्होंने बताया कि दो स्पर्म और दो ओवम के आपस में मिलकर दो जाइगोट के बनाने से इस प्रकार की परिस्थिति बनती है। पहले जाइगोट से बच्चा बनता है और दूसरा जाइगोट बच्चे के भीतर चला जाता है। उन्होंने बताया, यदि यही दूसरा जाइगोट मां के पेट में बनता तो जुड़वां बच्चों का रूप धारण कर लेता। चिकित्सकीय भाषा में इस तरह के केस को ‘फीटस इन फीटू’ कहते हैं। देश में इस तरह के करीब 200 केस सामने आ चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें