Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lucknow: योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य पद से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को विधान परिषद (Legislative Assembly) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गोरखपुर (Gorakhpur) से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने यह इस्तीफा विधान परिषद सभापति (Legislative Council Chairman) को भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह (Rajesh Singh) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विधान परिषद में योगी आदित्यनाथ का पद 22 मार्च से रिक्त माना जाएगा। सीएम योगी सितंबर 2017 में विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे।

आपको बताते चलें कि 24 मार्च को लखनऊ में विधायक दल की बैठक है। जहाँ पर आधिकारिक तौर से सीएम का चेहरा विधायको द्वारा चुना जायेगा। एक लम्बे अंतराल बाद ये देखा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विधानसभा का सदस्य है जिसे जनता ने सीधे चुनकर भेजा है। उत्तर प्रदेश में शपथ ग्रहण कार्यक्रम 25 मार्च शाम 4 बजे होना है। इसके लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज शाम लखनऊ पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें