Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उत्तराखंड में फिर पुष्कर राज, धामी ने सीएम पद की शपथ ली, पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता हुए शामिल

लखनऊ/देहरादून

- Advertisement -

पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड (Uttrakhand) के 12वें मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह (Governor Gurmeet Singh) ने धामी और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलवाई। उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर धामी ने रिकॉर्ड बनाया है। 2022 के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के बाद भाजपा (BJP) हाईकमान ने उन्हें रिपीट करने का फैसला लिया है। धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी ऐलान किया, जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शपथ ली। सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा और बागेश्वर विधायक चंदन राम पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

CM Pushkar Singh Dhami

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), यूपी (UP) सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व कई वीवीआईपी की मौजूदगी में देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह पहली बार राजभवन से निकलकर परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

आपको बताते चलें कि उत्तराखंड पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) द्वारा मुख्यमंत्री के पद पर धामी की ताजपोशी की घोषणा के बाद से ही परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही थीं। धामी (Dhami) के खटीमा सीट से हारने के बाद से ही विधायकों के बीच सीएम बनने की लॉबिंग शुरू होने के साथ ही सीएम की रेस में विधायक दिल्ली (Delhi) दौड़ लगाते हुए दिखाए दिए। लेकिन विधायक दल की बैठक के बाद सोमवार को धामी के नाम पर ही हाईकमान ने हामी भरी थी। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। 70 सीटों वाले उत्तराखंड में भाजपा के खाते में 47 सीटें आईं हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें