Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली : मां ने डायन समझकर बेटी को उतारा मौत के घाट, मां को डर था………

Delhi: मालवीय नगर (Malviya Nagar) के चिराग दिल्ली गांव (Chirag Delhi Village) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि दो माह की बच्ची अनन्या (Ananya) का का शव माइक्रोवेव ओवन (microwave oven) में मिलने से इस मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है। आरोपी मां डिंपल कौशिक (Dimple Kaushik) अपनी बेटी अनन्या को डायन समझती थी और उसे डर था कि कहीं उसकी बेटी अनन्या उसके चार वर्षीय बेटे को मार न दे। आरोपी महिला का पिता हरिओम (Hari Om) बुलंदशहर (Bulandshahr) में तांत्रिक है।

- Advertisement -

पुलिस (Police) आरोपी महिला के पिता से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है कि आरोपी डिंपल अपनी बेटी के बारे में अपने पिता से कोई बात तो नहीं की है। बुधवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी डिंपल को कोर्ट में पेश किया, और वहां से उसे न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया गया।

दक्षिणी जिले (southern district) के एक वरिष्ठ अधिकारी (senior officer) ने बताया कि डिंपल ने अपनी बेटी अनन्या की हत्या तब की जब वह दूसरी मंजिल पर वाशिंग मशीन (washing machine) में कपड़े धो रही थी, इसी दौरान उसने अपनी बेटी को मुंह दबाकर जान से मार दिया उसके बाद बेटी के शव को चलती वाशिंग मशीन में डाल दिया था। बेटी के शव को कुछ देर तक वह मशीन में डालकर घूमती रही इसके बाद बाहर निकाला। जिसके बाद उसने शव को ले जाकर पहली मंजिल पर स्थित बेडरूम (bedroom) में लिटा दिया।

जब बेटी के बारे में परिजनों ने पूछा तो डिंपल ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है, उसे जुकाम हो गया है और वह सो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, शुरू से ही डिंपल अपने ब्यान बदल रही है। लगातार कई घंटों की पूछताछ के बाद उसने बताया कि बेटी पैदा होने से वह परेशान थी और उसे लगता था कि उसकी बेटी डायन पैदा हुई है और वह राक्षस प्रवृति की है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें