Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपनी शादी को कानूनी रूप से कोर्ट में रजिस्टर करवाया , जानें क्यों लिया ये फैसला

Lucknow : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल इनको शादी के पवित्र (Holy) बंधन में बधे हुए तीन महीने पूरे हो चुके हैं और अब दोनों ने अपनी शादी को कानूनी रूप से कोर्ट में रजिस्टर भी करवा लिया है। बता दें कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स (Media reports) की मानें तो परिवार की मौजूदगी में कटरीना कैफ और विकी कौशल ने शादी के रजिस्ट्रेशन (Registration) की सारी प्रक्रिया पूरी की है। बता दें कि बीते साल 9 दिसम्बर को कटरीना कैफ और विकी कौशल ने राजस्थान (Rajasthan) में धूमधाम से शादी रचाई थी। इस रॉयल शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood industry) के कुछ ही लोग शामिल हुए थे।

- Advertisement -

आपको बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स (Media reports) में बताया जा रहा है कि शनिवार (19 मार्च 2022) को ही Vickat ने अपनी शादी को रजिस्टर करवाया है। कुछ दिन पहले ही कटरीना कैफ और विकी कौशल (Vicky Kaushal) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Video social media) पर खूब वायरल हुआ था , जिसमें दोनों परिवार के साथ नजर आ रहे थे। माना जा रहा है कि यह वीडियो इसी दिन का ही है। शादी के रजिस्ट्रेशन (Registration) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस कपल ने पूरे परिवार के साथ जश्न मनाया। सभी लोग इस दौरान कैजुअल लुक (Casual look) में नजर आएं। मुंबई (Mumbai) के एक रेस्टोरेंट के बार कटरीना की मां और विकी कौशल के मम्मी-पापा के अलावा सनी कौशल को भी स्पॉट (Spot) किया गया था।

https://www.instagram.com/p/CbUJyLJIjvY/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

वहीं अगर बात करे उनके वर्क फ्रंट की तो विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जल्द ही फिल्म लुका छिपी 2 में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस सारा अली खान के अपोजिट (Opposite) दिखाई देने वाले हैं, तो वहीं कटरीना (Katrina) भी सलमान संग टाइगर (Tiger with Salman) 3 में दिखाई देंगी। हाल ही में दोनों शूटिंग (Shooting) के सिलसिले में दिल्ली भी आए थे।

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें