Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ना विधायक ना एमएलसी, बनाए गए मंत्री

उत्तर प्रदेश : आज से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी राज शुरू हो गया है। भारी मतों से जीते योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ 33 वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम पद की शपथ योगी आदित्यनाथ के बाद दिलाई गई है। पिछले साल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहें हैं। जबकि कानूनी मंत्री ब्रजेश पाठक रहें हैं। योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में 52 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

- Advertisement -

इनमें से 18 केबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल है। लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम पूरे शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना हुआ है। इस बार योगी केबिनेट ने सियासी गलियारे में चौंका दिया है। इस बार योगी की टीम में कई ऐसे नाम शामिल है जो हर किसी को हैरान करने वाले हैं। इनमें कुछ नाम तो ऐसे है जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। साथ ही इनके नामो की कही चर्चा भी नहीं थी। इसमें दानिश आजाद तो भाजपा के कद्दावर मंत्री रहे मोहसिन रजा का पत्ता काट दिया।

दानिश आजाद

योगी सरकार में दानिश आजाद इकलौते मुस्लिम मंत्री बनाए गए हैं। युवा चेहरा और बुलंद आवाज। भाजपा से जुड़े छह साल तक छात्र संगठन यानी अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी ) के कार्यकर्ता रहे। दानिश उन चेहरों में से एक है जो पार्टी के लिए मेहनत करते हैं। इन्हे 2017 में इसका इनाम भी मिला है। दानिश को तब उर्दू भाषा समिति का सदस्य बनाया गया था। 2022 के चुनाव से ठीक पहले दानिश को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया। मोहसिन रजा की जगह दानिश को मंत्री बनाया जा रहा है।

जसवंत सैनी

हैरान करने वाला योगी केबिनेट में दूसरा नाम जसवंत सैनी का है। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी हैं। सैनी की ग्रामीण पृष्ठिभूमि से आते हैं 1989 में संघ कार्यकर्ता के रूप में काम किया इसके बाद छात्र राजनीति में आए। अपनी पढ़ाई पूरी करते ही सियासी सफर पर निकल पड़े। लगभग 32 साल के सफर में संगठन के भीतर तमाम उच्चय पद हासिल किए। एकमात्र चुनाव लोकसभा का 2009 में लड़े, लेकिन नहीं जीत पाए। ये रामपुर मनिहारान क्षेत्र के आजमपुर गांव के रहने वाले हैं। ये पढ़ाई के दौरान से पहले कॉलेज में संघ के साखा कार्यवाह और मुख्य शिक्षक रहे। इसके बाद देवबंद तहसील प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। भाजपा में तीन साल तक सहारनपुर से जिला अध्यक्ष भी रहे।

दयाशंकर मिश्र दयालु

योगी के केबिनेट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के रहने वाले दयाशंकर मिश्र दयालु को भी शामिल किया गया है। दयाशंकर को राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार का पद मिला है। दयाशंकर को भाजपा ने ये दूसरी बार इनाम दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव से थीक पहले उन्हें पूर्वांचल विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था। ये भी राज्यमंत्री का पद होता है। माना जाता है कि दयाशंकर पीएम मोदी के चुनावी टीम में अहम भूमिका निभाते हैं।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें