Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Uttar Pradesh : योगी आदित्यनाथ को बधाई देकर अखिलेश यादव ने कसे तंज

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 25 मार्च को लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में शपथ ग्रहण की, साथ ही 52 मंत्रियों ने योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से न्योता दिया गया इसके बाद भी वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। लेकिन शपथ लेने के तुरंत बाद अखिलेश यादव ने नसीहत के साथ नई सरकार को बधाई दी है। इसी दौरान अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर तंग भी कसे।

- Advertisement -

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि,”नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।”

 

योगी आदित्यनाथ ने 2017 में जब पहली बार शपथ ली थी तो शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के साथ पहुंचे थे। इस बार भी मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती (Mayawati), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) समेत सभी बड़े विपक्षी नेताओं को न्योता दिया गया था। लेकिन इस बार शपथ ग्रहण समारोह में कोई भी बड़ा विपक्षी नेता नहीं पंहुचा।

कुछ दिन पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने साफ़ कर दिया था की वह इस बार शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे। उन्होंने साफ़ कहा था कि ना तो उन्हें बुलाया गया है और ना ही वह जाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद उन्हें फोन करके शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें