Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Viral Video: बेड पर रेंगते हुए तकियों के बीच जा घुसा सांप, देखिये फिर क्या होता है….

अधिकतर आपने देखा होगा कि लोग सांप (snake) से बहुत डरते हैं। बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जो नहीं डरते होंगे क्योंकि सांप सिर्फ नाम से ही नहीं बल्कि देखने में भी खतरनाक होते है। अचानक अगर किसी के सामने सांप आ जाए तो इंसान के होश उड़ जाते है फिर चाहे वो छोटा हो या बड़ा। हालांकि अधिकतर सांपों में जहर नहीं होता लेकिन फिर भी इंसान के अंदर उनका खौफ बरकरार रहता है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

ऐसे में अगर आपके बेड (bed) पर चढ़कर कोई सांप उसपर रखे तकियों (pillows) के बीच में घुस जाए तो आप ऐसे समय में क्या करेंगे। शायद डर की वजह से आप उस कमरे में नहीं जाएंगे। अब हम आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है। जिसे देखकर आप भी चौक जाएंगे हालांकि वीडियो को अंत तक देखने से कुछ अलग ही स्थिति नजर आएगी।

इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक सांप जो कि बेहद लंबा है वह धीरे-धीरे बेड पर चढ़ जाता है और बेड पर रखे तकियों के पीछे की ओर घुसने लगता है। इसके बाद वह सांप तकियों के पीछे से गुजरने लगता है। वीडियो को यहां तक देखकर मन में खौफ बैठ जाता है कि तभी अचानक वहां एक इंसान आ जाता है और उसे वापस खींचकर पीछे की ओर कर देता है। तब जाकर यह महसूस होता है कि यह सांप एक पालतु सांप है और उस सांप को उसके मालिक ने ही बेड पर चढ़ाया है जिसके बाद उसका मालिक उसके बेड पर रेंगते समय का वीडियो शूट कर रहा है।

इस डरा देने वाली वीडियो को सोशल मीडिया पर natalies_reptileworld नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। कई स्नेक लवर्स के पेज से इस वीडियो को शेयर भी किया गया है। अगर आप भी इस वायरल वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/tv/CYhd1QXKfQY/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें