Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पुलिस बोली अपहरण हुआ है, लड़की बोली मर्जी से आई हूं, जानिए पूरा मामला

Lucknow : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें पुलिस (Police) का कहना है कि लड़की का अपहरण हुआ है। वहीं लड़की का कहना है कि वह अपनी मर्जी से आई है। दरअसल सुशांत गोल्फ सिटी (Sushant Golf City) में गाने की शूटिंग (Shooting) करने वाले दो युवकों ने पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

बक्कास (bakas) के रहने वाले विवेक सिंह (Vivek singh) और मो. नदीम (Mo. Nadeem) ने बताया कि वह लोग जुगाडू बाबा (Jugadu Baba) के नाम से सोशल मीडिया (social media) पर चैनल चलाते हैं। पीड़ितों का कहना है कि जब वह लोग अपने चैनल (Channel) के लिए एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। गाने की शूटिंग के लिए एक स्थानीय अभिनेत्री (Actress) भी आई हुई थी।

उसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी थाने से पुलिस आ गई। पुलिस कर्मियों ने गाने की शूटिंग को बंद करवा दिया और उनके साथ अभद्रता भी की। पुलिस कर्मियों का कहना है कि लड़की का अपहरण हुआ है, तो इस बात पर अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी मर्जी से गाने की शूटिंग करने की लिए आई है। इस बात पर भड़के पुलिस कर्मियों ने विवेक और मो. नदीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ितों ने बताया कि जब बीच बचाव के लिए उनके साथी राजेंद्र कुमार रावत (Rajendra Kumar Rawat) बीच में आए तो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिसके चलते राजेंद्र को आँख के पास चोट लग गई है। वहीं इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह (Inspector Devendra Vikram Singh) का कहना है कि लड़की के पिता ने डॉयल 112 पर कॉल करके शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस कर्मी वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मारपीट किए जाने के आरोपों की जांच की जाएगी।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें