Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आज विधानसभा में लोकतंत्र की खूबसूरती का मनमोहक नजारा दिखा, देखिए जब विधानसभा में मिले योगी-अखिलेश…

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Election Result) के समय योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक दूसरे पर जम कर निशाना साधा था। आपको बता दें कि दोनों नेताओं ने तमाम आरोप लगाए थे एक दूसरे के ऊपर। लेकिन आज विधानसभा में लोकतंत्र की खूबसूरती का मनमोहक नजारा दिखा। आज दोनों नेता एक दूसरे से मिले, हाथ मिलाया और मुस्कुराए। वहीं सीएम योगी ने अखिलेश (Yogi Meets Akhilesh News Video) के कंधे पर हाथ रखकर उनकी पीठ भी थपथपाई। आपको बता दें की योगी जब विधायक पद की शपथ लेने के लिए आगे बढ़े तो अखिलेश यादव अपनी सीट से उठकर उनका अभिवादन के लिए उठे। उन्होंने सीएम से हाथ मिलाया और कुछ कहते भी दिखे।

- Advertisement -

सीएम योगी जब अखिलेश से हाथ मिला रहे थे तो समाजवाटी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें कुछ कहा भी, जिसपर योगी हंसने लगे। योगी के आगे बढ़ने के बाद अखिलेश सुरक्षा अधिकारी को कुछ बताते भी दिखे। वहीं जब योगी के बाद अब विधायक पद की शपथ लेने की बारी अखिलेश यादव की थी। वह सीट से उठे तो समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। अखिलेश (Akhilesh) जैसे ही योगी की सीट के पास से गुजरे तो उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। योगी भी अपनी सीट पर खड़े हो गए और हाथ जोड़कर अखिलेश को जवाब दिया।

यूपी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है। इस चुनाव में बीजेपी को 255 सीटें, एसपी को 111 सीटें मिली थी। वहीं चुनाव परिणाम से पहले अखिलेश ने ईवीएम से लेकर सत्ता पक्ष पर कई आरोप लगाए थे। बता दे कि इस चुनाव में अखिलेश की पार्टी का वोट बैंक और सीटें दोनों बढ़ी थी।

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें