Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

देश के लिए जान भी दे सकता हूँ – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Lucknow : कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के घर पर हमला हुआ। आज उन्होंने कहा है कि वह देश के लिए जान भी दे सकते हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने कहा था कि भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया था कि जब चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए तो केजरीवाल को मारने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

वहीं दिल्ली में ई-ऑटो के लॉन्च प्रोग्राम (E- auto launch program) में संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, यह देश जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को इस तरह की गुंडागर्दी शोभा नहीं देती। इससे देश के युवाओं को गलत संदेश जाता है।


इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा के लोगों ने केजरीवाल के घर पर हमला किया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। चुप्पी तोड़ते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा, हमें मिलकर देश को आगे ले जाना है। हमने लड़ने में ही 75 साल गंवा दिए।

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें