Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मथुरा : विश्राम घाट पर आरती के दौरान हुआ हादसा, श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

Mathura : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मथुरा के विश्राम घाट पर आरती के दौरान यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। जिसके चलते घाट पर अफरातफरी मच गई। आरती के दौरान वहां मौजूद लोगों ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक, गुरुवार की शाम को मथुरा (Mathura) के विश्राम घाट (vishram ghat) पर आरती के दौरान एक नाव यमुना (Yamuna) में पलटने से घाट पर हड़कंप मच गया। इसी दौरान वहां मौजूद लोग डूबते हुए श्रद्धालुओं को देखकर उन्हें बचाने के लिए अपने जान की परवाह ना करते हुए यमुना में कूद गए। शुकर है कि नाव किनारे थी जिसके कारण तत्काल श्रद्धालुओं को सकुशल यमुना नदी से बाहर निकाल लिया गया।

यमुना की आरती हर रोज विश्राम घाट पर की जाती है। आरती में शामिल होने लिए यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। यहां आरती के दौरान बाहरी श्रद्धालुओं की मौजूदगी देखने को मिलती है। आरती के दर्शन के लिए गुरुवार की शाम को श्रद्धालु आरती के निर्धारित समय पर पहुंचने लगे। इसी बीच कुछ श्रद्धालु यमुना की भव्य आरती देखने के लिए नाव पर सवार हो गए।

श्रद्धालु जैसे ही यमुना किनारे खड़ी नाव पर सवार हुए तभी नाव का झुकाव एक तरफ हो गया जिसके कारण नव का संतुलन बिगड़ा और नव पलट गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोग नाव पर सवार लोगों को यमुना में डूबने से बचाने में जुट गए। कुछ ही समय में महिला समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लोगों ने कहा कि अगर नाव गहरे पानी में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ठाकुरजी की कृपया से सभी लोग सुरक्षित हैं। नाव में सवार श्रद्धालु रमेश (Ramesh) ने बताया कि उनके साथ उनकी पत्नी कांता (Kantha) भी यमुना में गिर गई थीं। वहां गहराई न होने से किनारे आ गए लेकिन नाव में सवार एक बुजुर्ग माता इस हादसे से डर गईं है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें