Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Navratri Vrat Special Recipe : नवरात्रि में कुछ अलग चीज़ खाना चाहते है तो ये पढ़िए……..

Lucknow : जैसे की पता है नवरात्रि (Navratri) कल से शुरू हो गए है हम आज आपको बताएंगे की नवरात्रि में क्या खाना चाहिए। नवरात्रि में ज्यादातर लोग साबूदाना (Sago) और कुट्टू के आटे (Buckwheat flour) का सेवन करते हैं आप अगर इन चीजों से अलग कोई चीज खाना चाहते हैं तो कोकोनट पुडिंग (Coconut Pudding) बना सकते हैं गर्मियों में नारियल खाना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। नारियल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) , अमीनो-एसिड (amino-acid) , एंजाइम्स (enzymes) , बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन (B-complex vitamins), विटामिन सी (vitamin C) जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए व्रत के दौरान नारियल को खाना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।

- Advertisement -

आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं कोकोनट पुडिंग।

कच्चा नारियल (Tender coconut) -3/4

कच्चे नारियल का पानी (Raw coconut water) -1 कप

दूध(Milk) -1 कप

कंडेंस्ड मिल्क (Condensed milk) -1/2 कप

चीनी (Sugar) -2 चम्मच

खसखस (Poppy seed) (चाइना ग्रास पाउडर)- 1/2 चम्मच

पुडिंग बनाने के लिए सांचा

वहीं आपको बता दें कि सबसे पहले ताजे नारियल (Coconut) से पानी निकालें। अब नारियल के भूरे हिस्से को हटाएं और सफेद हिस्से को मिक्सर में डालकर पीस लें। एक भारी तले वाले बर्तन में नारियल पानी लेकर खसखस पाउडर (Poppy seed powder) को घोल लें। इसे तब तक गर्म करें, जब तक कि खसखस पूरी तरह घुल न जाए। एक दूसरे बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क (Condensed milk) और सामान्य दूध गर्म करें। साथ में चीनी भी मिलाएं। अब इसमें खसखस का मिश्रण व पिसा हुआ नारियल मिलाएं। इस मिश्रण को सांचे में डालें, फिर इसे रूम टेम्परेचर(Room temperature) पर आने दें। इसके बाद 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। अगर पुडिंग के सांचे से निकालने में दिक्कत हो रही है, तो चाकू से धीरे-धीरे निकालें। आप चाहें, तो इसके ऊपर ड्राय फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इससे इसका टेस्ट बढ़ जाएगा।

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें