Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Kasganj : आवारा सांड ने शौच जा रहे किसान को रौंदा, किसान की हुई मौत

Kasganj : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कासगंज जिले की पटियाली कोतवाली इलाके (Patiali Kotwali Area) से एक मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि इस इलाके में आवारा गौवंश का आतंक कुछ इस कदर बढ़ गया है कि आवारा सांड अब बेकाबू होकर लोगों पर हमला करने लगे हैं।

- Advertisement -

पटियाली कोतवाली के नगला छवि (nagla chhavi) निवासी 55 वर्षीय किसान रामनरेश (Ram Naresh) आज यानी रविवार की सुबह शौच के लिए अपने घर से जंगल की ओर जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में एक आवारा सांड ने उन पर पीछे से हमला कर उन्हें बुरी तरह से रौंद दिया। सांड ने उन पर लगातार कई बार हमला किया जब तक कुछ ग्रामीण वहां राम नरेश को बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन तब तक सांड ने उनपर कई बार हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था।

किसी तरह ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मारकर सांड (Bull) को भगाया और घायल किसान को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली (Primary Health Center Patiali) लेकर पहुंचे। किसान की हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों (doctors) ने जिला अस्पताल (district hospital) के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल किसान राम नरेश ने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया ।

जिला अस्पताल पहुंचते ही घायल किसान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आवारा पशुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने और मृतक किसान के परिजनों ने प्रदेश सरकार (state government) से मृतक किसान के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें