Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lakhimpur Kheri violence : यूपी सरकार का पक्ष रख रहे वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि आरोप गंभीर हैं लेकिन आरोपी के भागने की आशंका नहीं

Lucknow : 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर के तिकुनिया (Tikunia) में हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू ने अपनी जीप से किसानों को कुचल दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आशीष के ड्राइवर समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सोमवार को आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई इस दौरान यूपी सरकार का पक्ष रख रहे वकील महेश जेठमलानी ( Mahesh Jethmalani) ने कहा कि आरोप गंभीर हैं। लेकिन आरोपी के भागने की आशंका नहीं है इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

- Advertisement -

बता दें कि यूपी सरकार के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा “जहां तक मेरिट का सवाल है, हम हलफनामे पर भरोसा कर रहे हैं। हमने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में जो कुछ भी कहा, हम वही कह रहे हैं हमने एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि गवाहों को सुरक्षा प्रदान दी गई है. हमने सभी 97 गवाहों से संपर्क किया है और उन सभी ने कहा कि कोई खतरा नहीं है।

बता दें कि बीते हफ्ते बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एसआईटी (SIT) जांच की निगरानी कर रहे जज की रिपोर्ट पर उतर प्रदेश सरकार से सोमवार तक जवाब मांगा था। वहीं कोर्ट ने आज यानी 4 अप्रैल तक के लिए सुनवाई टाल दी थी। बता दें कि आशीष मिश्रा गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं।

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें