Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कासगंज कोतवाल ने किया महिलाओं के साथ अन्याय, नहीं दर्ज की गई रिपोर्ट

Uttar Pradesh : योगी पार्ट 2 (Yogi Part 2) में बेशक महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए फिर से एंटी रोमियो स्क्वायड (Romeo Squad) सक्रिय हो गए हो, लेकिन कासगंज में महिलाओं के साथ बदसलूकी और गाली गलौज करने वाले थाने में खुलेआम घूम रहे हैं और महिलाएं अपने न्याय के लिए थाने में धरने पर बैठती हैं।

- Advertisement -

 

मामला कासगंज (Kasganj) की सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) का है। देर रात महिलाएं धरने पर बैठ गई दरअसल महिलाओं का आरोप है कि कासगंज पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष को ही थाने (police station) में बैठा लिया है। कासगंज सदर कोतवाली के जय जय राम मोहल्ले (Jai Jai Ram Mohalla) से कुछ महिलाओं ने एक शराबी दबंग युवक (drunk man) की शिकायत कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) से की।

महिलाओं के मुताबिक, यह युवक हर रोज शराब पीकर मोहल्ले में महिलाओं को गंदी गंदी गालियां देता है। और उनके साथ बदसलूकी करता है। लिहाजा महिलाओं ने इसकी शिकायत कासगंज पुलिस से की लेकिन यहां की पुलिस का न्याय तो देखिये। जब यह महिलाएं अपने बच्चों के साथ वहां शिकायत करने पहुंची तो कासगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए इन महिलाओं के साथ आये दो लड़कों को ही हवालात में बंद कर दिया।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से इन महिलाओं की शिकायत के बाद कासगंज कोतवाल रमेश भारद्वाज (Kasganj Kotwal Ramesh Bhardwaj) उग्र हो जाते हैं और दो युवकों को थाने की हवालात में बंद कर देते हैं। वीडियो (Video) में स्पष्ट है कि जब महिलाएं उस दबंग युवक के खिलाफ बार-बार शिकायत कर रही हैं, तो कासगंज कोतवाल महिलाओं को चुप रहने की हिदायत दे रहे हैं। मामला यहीं नहीं रुका बात इस कदर आगे बढ़ गई कि कासगंज कोतवाल ने जब महिलाओं की फरियाद नहीं सुनी तो यह महिलाएं धरने पर बैठ गई।

देर रात तक ये महिलाएं धरने पर बैठी रहीं लेकिन कासगंज पुलिस ने उनकी एक न सुनी। पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष पर इतना दबाव बना दिया कि शिकायत करने वाली महिलाएं रात 12:00 बजे तक थाने में धरना देती रही, लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कासगंज कोतवाल का न्याय देखिए महिलाओं की शिकायत दर्ज करने के बजाए। इस मामले में समझौता करवाकर उन्हें घर भेज दिया गया।

रिपोर्ट – विवेक रॉय

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें