Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सिद्धार्थनगर : सपा एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष द्वारा बांटे गए पैसे,पुलिस ने रंगे हाथो किया गिरफ्तार

Siddharthnagar : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधान सभा चुनाव (assembly elections) के बाद कल उत्तर प्रदेश में एमएलसी (mlc) का मतदान होना है। जिसको लेकर प्रत्याशी (candidate) हर स्तर से अपने मतदाताओं (voters) को अपने पक्ष करने के फिराक में लग गए हैं।

- Advertisement -

सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar District) के लोटन (lotan) में सपा एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए उनके कारिंदे द्वारा पैसा (Money) बांटने का मामला प्रकाश में आया है। लोटन पुलिस (Lotan Police) ने मुखबिर की सूचना पर एक होटल से सपा प्रत्याशी के पक्ष में कुछ लोगों को रुपया बांटते समय धर दबोचा, जब वे उनसे पैसे का लेनदेन कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि सपा समर्थित एक व्यक्ति होटल (hotels) में बारह बारह हजार के 2 पैकेट के साथ पकड़ा गया है। जो एमएलसी में मतदान करने वाले मतदाताओं को पैसा दे रहा था। पुलिस उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

आपको बताते चलें कि बस्ती मंडल (Basti Mandal) से एमएलसी चुनाव में सपा (SP) ने सनी यादव (Sunny Yadav) को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा (BJP) ने सुभाष यदुवंशी (Subhash Yaduvanshi) पर दांव खेला है। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि इन दोनों प्रत्याशियों में से जीत का सेहरा किसके सर बनता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें