Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम, बिलावल भुट्टो को मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ/पाकिस्तान

- Advertisement -

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में नई सरकार की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। खबर है कि विपक्ष ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को प्रधानमंत्री (PM) के तौर पर अपना उम्मीदवार नामित किया है। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री का फैसला सोमवार को होना है। रविवार देर रात को इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। उनके खिलाफ 174 सांसदों ने वोट दिया था। वहीं यह भी खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान का अगला विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। वह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं। खास बात है कि इमरान खान को सत्ता से बाहर करने के दौरान शरीफ का नाम खास चर्चा में रहा था। वह तीन बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

बता दें कि रविवार को विपक्षी दलों ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के शहबाज शरीफ को विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार नामित किया है। शहबाज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। रविवार को उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘मीडिया, नागरिक समाज, वकीलों, मेरे कायद नवाज शरीफ, आसिफ जरदारी, मौलाना फजल-उर-रहमान, बिलावल भुट्टो, खालिद मकबूल, खालिद मगसी, मोसिन डावर, अली वजीर, आमिर हैदर होती और सभी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का संविधान के लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें