Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Deoghar Ropeway Accident: 33 पर्यटकों को वायु सेना ने सुरक्षित निकाला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ/झारखंड

- Advertisement -

झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) जिले में स्थित त्रिकुट पर्वत पर रोप-वे (Rope-Way) से सफर के दौरान फंसे हुए लोगों में सोमवार शाम छह बजे तक 33 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है जबकि अन्य दो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आज शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) में एयरलिफ्ट (Airlift) के दौरान स्लिप कर जाने से एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। अब भी 12 लोग फंसे हुए हैं जिनके बचाव के लिए आज सुबह से अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि वायुसेना (IAF) और एनडीआरएफ (NDRF) ने सोमवार दोपहर 12 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर (MI-17 Helicopter) की मदद से रेस्क्यू शुरू किया था। युद्ध स्तर पर चलाये गए अभियान के दौरान एक व्यक्ति की हेलीकॉप्टर से गिरकर मौत हो गई। रविवार को बचाए गए लोगों में सोमवार को पथरड्डा, सारठ निवासी सुमंती देवी (40) की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत तीन की हालत बेहद गंभीर है। घायलों में अधिकांश लोग बिहार के हैं। आज शाम एयरलिफ्ट के दौरान स्लिप कर जाने से एक व्यक्ति की गिरकर मौत होने की पुष्टि सदर अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. दिवाकर पासवान ने की है।

देवघर जिले के त्रिकुट पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर रविवार को अचानक टूट गया। इसके बाद रोप-वे की 23 ट्रॉलियां एक झटके में सात फीट नीचे लटक गईं। सबसे पहले ऊपर की एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसमें पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और रोप-वे कर्मियों ने मिलकर उस ट्रॉली में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला। हादसे के दौरान ट्रॉलियों में 48 लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने में भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ समेत अर्द्धसैनिक बलों की टीम सोमवार को दिन भर जुटी रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें