Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

‘धाकड़’ में दिखेगा कंगना रनौत का बोल्ड अवतार, आज आ रहा मूवी का टीज़र

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

बॉलीवुड सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा और अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चित कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म “धाकड़” (Dhakad) से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में कंगना को एक्शन से भरपूर भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक एजेंट अग्नि की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और दिव्या दत्ता (Divya Dutta) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

बता दें कि इस फिल्म में कंगना (Kangana) ने अपने हेयर स्टाइल के साथ भी नया प्रयोग किया है और फिल्म के लिए अपने योद्धा अवतार को दिखाते हुए लड़ाकू पोशाक में दिख रही हैं। निर्देशक रजनीश घई ने फिल्म के बारे में बताया कि ‘एक नया एक्शन स्टार बढ़ रहा है, धाकड़ के साथ, कंगना वास्तव में भेस की उस्ताद बन जाती है। हर लुक यूनिक है और हमने कंगना को इस तरह एक्शन करते पहले कभी नहीं देखा।’

वहीं धाकड़ में अर्जुन रामपाल और कंगना एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देंगे। इनदोनों की ये जोड़ी पहली बार दर्शक बड़े पर्दे पर देखेंगे। फिल्म धाकड़ के अलावा, कंगना की कुछ और फिल्में भी जल्द आने वाली हैं। अभिनेत्री को आपातकाल में बड़े पर्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में देखा जाएगा। वहीं आजकल कंगना अपने रियलिटी शो ‘लॉक उप’ (Lock Up) को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें