Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मैनपुरी : चैकिंग के दौरान महिला के पास बरामद हुआ अवैध तमंचा, महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की योजनाएं चलाकर महिलाओं को सुरक्षित रखने के प्रयास करती है, क्योंकि महिलाओं पर अत्याचार ज्यादा होते है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा को लेकर काफी प्रयास भी कर रही है और सरकार के प्रयास कारगर भी हो रहे है।

- Advertisement -

लेकिन जो आज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुआ है, वो सरकार और पुलिस को एक बार सोंचने पर मजबूर जरूर कर देगा। जी हाँ मैनपुरी में पुलिस को चेकिंग के दौरान एक युवती के पास से अवैध तमंचा मिला है, जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती पर तमंचा लगा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस की ये चैकिंग अपराधियों की धरपकड़ के लिए मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल चौराहे पर हो रही थी। इसी दौरान इस युवती को गिरफ्तार किया गया है।

इस पूरे मामले पर एसपी मैनपुरी अशोक कुमार रॉय ने बताया कि चैकिंग के दौरान महिला के पास से तमंचा प्राप्त हुआ है। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने खुद को शिक्षक बताया है ,लेकिन वह कहा कि शिक्षक है इस बारे में अभी पता नहीं चला है। आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें