Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश : कासगंज कोतवाली क्षेत्र (Kasganj Kotwali Area) में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति सहित ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस (police) मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Advertisement -

आपको बतादें की कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर माफी ( paharpur maphi) निवासी हरिओम (Hari Om) की पत्नी डिलेश (Dilesh) की देर शाम हालत बिगड़ गई, ससुरालीजन उसे अमापुर (Amapur) मार्ग स्थित निजी चिकित्सालय (hospital) ले गए, जहां चिकित्सकों (physicians) ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सहावर थाना क्षेत्र (Sahawar police station area) के गांव कैलाश (Village Kailash) की मानें तो उन्होंने अपनी पुत्री डिलेश की शादी 1 वर्ष पूर्व कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के रहने वाले हरिओम के साथ की थी।

उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही डिलेश के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। इसी के चलते वह लोग डिलेश के साथ आये दिन मारपीट करते रहते थे। इसी के चलते आज ससुरालीजनों ने डिलेश की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी।

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें