Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हिमाचल दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 11,000 करोड़ की परियोजनाओं का दिया तोहफा

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल के मेहनतकश, ईमानदार, कर्मठ लोगों ने इस चुनौती को अवसरों में बदल दिया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के जरिए हिमाचलवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर देवभूमि के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। ये बहुत सुखद संयोग है कि देश की आजादी के 75वें वर्ष में, हिमाचल प्रदेश भी अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है।

बता दें कि मोदी (PM Modi) ने अपने संदेश में आगे कहा कि वर्ष 1948 में जब हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था तब पहाड़ जितनी चुनौतियां सामने थीं। छोटा पहाड़ी प्रदेश होने के कारण, मुश्किल परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण भूगोल के चलते संभावनाओं के बजाय आशंकाएं अधिक थीं, लेकिन हिमाचल के मेहनतकश, ईमानदार, कर्मठ लोगों ने इस चुनौती को अवसरों में बदल दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथी हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jay Ram Thakur) के साथ मिलकर ग्रामीण सड़कों, हाईवे का चौड़ीकरण, रेलवे नेटवर्क का विस्तार इसका जो बीड़ा डबल इंजन की सरकार ने उठाया है, उसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी, साक्षरता दर, पॉवर सरप्लस राज्य, गांव गांव तक सड़क सुविधा और घर घर पानी एवं बिजली की सुविधा जैसे अनेक मानक इस पहाड़ी राज्य की प्रगति को दिखाते हैं। मोदी ने कहा कि हिमाचल में जितनी संभावनाएं हैं, उनको पूरी तरह से सामने आने लाने के लिए अब हमें तेज़ी से काम करना है। आने वाले 25 वर्ष में हिमाचल की स्थापना और देश की आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। ये हमारे लिए नए संकल्पों का अमृतकाल है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें