Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां 4 मई तक रद्द

उत्तर प्रदेश : उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों (police officers) की छुट्टियां चार मई तक के लिए निरस्‍त कर दी गई हैं। सीएम के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी (chief secretary) ने इस सम्‍बन्‍ध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जो अधिकारी पहले से अवकाश पर हैं वों भी 24 घंटे के अंदर अपने ड्यूटी (duty) पर लौट आए।

- Advertisement -

थानेदार (SHO) से लेकर पुलिस अधीक्षक और सभी फील्‍ड अफसरों (field officers) की छुट्टियां रद्द की गई हैं। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों (government offices) में दोपहर के भोजन का समय सीएम योगी ने निश्चित करते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी (officer-staff) लंच के बाद तुरंत अपने काम पर लौट आएं। छुट्ट‍ियां रद्द किए जाने की वजह त्‍योहारों में कानून-व्‍यवस्‍था के इंतजामों को बताया गया है।

बिना मंजूरी के जुलूस-शोभायात्रा पर रोक
आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व और त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में बिना मंजूरी शोभायात्रा (procession) और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट हिदायत दी है कि किसी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस को अनुमति देने से पहले आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र भी लिया जाए। केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को अनुमति दिया जाए, जो पारंपरिक हों। नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें