Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आरपीआई ने नौ जिलों की कार्यकारिणी भंग की

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने 9 जिलों की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी। विधानसभा चुनाव के बाद आरपीआई ने संगठन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इन जिलों में जल्द नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बता दें कि आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने बताया कि महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर एवं अमेठी की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जल्द ही नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन होगा। आरपीआई ने 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की योजनाओं को खासकर बहुजन समाज तक पहुंचाने का कार्य किया। इससे भाजपा के प्रति बहुजनों में विश्वास जगा एवं बड़े स्तर पर भाजपा को बहुजन समाज ने वोट क़िया।

वहीं पवन भाई गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद आरपीआई फिर से संगठन को सक्रिय करने में लगी हुई हैं। सक्रिय एवं पार्टी के प्रति समर्पित लोगों को ही नयी कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा

उन्होंने कहा कि आरपीआई अब आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अभी से तैयारियों में लग गयी है। जल्द ही लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रूपरेखा के संदर्भ में तमाम जानकारियां दी जाएंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें