Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जल्द ही सिनेमाघरों में एक्शन दिखाएंगे विद्युत जामवाल, खुदा हाफिज चैप्टर 2 इस दिन होगी रिलीज़

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की बहुचर्चित फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा’ अब जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगी। यह फिल्म 17 जून 2022 को रिलीज़ होनी हैं। इस बात की जानकारी विद्युत ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “खुदा हाफिज चैप्टर अग्निपरीक्षा में समीर और नरगिस की अग्निपरीक्षा देखें। 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

बता दें कि विद्युत ने फिल्म के पोस्टर को शेयर किया हैं, जिसमें वह एक कैदी की वर्दी में गंदे बाल और दाढ़ी के साथ देखे जा सकते हैं। फिल्म फारुक कबीर द्वारा निर्देशित और कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित है। फिल्म में शिवालिका ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ COVID-19 महामारी के बीच 2020 में डिज्नी प्लस + ​​हॉटस्टार पर ओटीटी पर रिलीज़ हुई ‘खुदा हाफिज’ का पार्ट टू है। पहले पार्ट को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ की शूटिंग राजधानी लखनऊ सहित मुंबई और मिस्र में की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें