Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Varanasi : मां को दर्द हुआ तो पीछे मुड़कर देखा, अचानक हादसा हो गया, जाने पूरा मामला

Varanasi : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में वाराणसी जिले (Varanasi District) के हुकूलगंज (Hukulganj) में एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है। जब एक युवक अपनी बीमार मां को इलाज के लिए अस्पताल (hospital) ले जा रहा था तभी अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। घटना से नाराज लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस (police) को सूचना दे दी। जिसके बाद कार चालक दयाशंकर मौर्य (Dayashankar Maurya) ने कहा कि कार में उसकी मां बैठी हैं जिनकी हालत बहुत गंभीर है।

अपनी बीमार मां को कीमो थेरेपी (chemo therapy) के लिए कैंट स्टेशन (cantt station) से आगे टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (Tata Memorial Hospital) लेकर जा रहा हूं। रास्ते में उनको अचानक दर्द हुआ तो मां को पीछे मुड़कर देखने लगा था, इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। परेशान युवक ने पुलिस से भी गुहार लगाई कि मां को अस्पताल ले जाने दीजिए, उनकी हालत बहुत गंभीर है।

हादसे के सभी घायलों को पांडेयपुर पुलिस चौकी (Pandeypur Police Outpost) के सिपाहियों ने दीनदयाल हॉस्पिटल (Deendayal hospital ) भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक का मोबाइल नंबर (mobile number) और रजिस्ट्रेशन पेपर (registration paper) रखकर उसे अस्पताल के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। घायल लोगों में रविंद्र कुमार, विनोद यादव, सरजू, साहिल ,असगर अली लगभग सभी हुकुलगंज के निवासी हैं। सभी के पैर, हाथ और कमर में चोटें आईं हैं।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें