Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Bareilly : आखिर क्यों दुल्हन ने नहीं पहनाई वरमाला, मनाते रहे परिजन

Bareilly : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली जिले (Bareilly District) में एक दुल्हन (Bride) ने वरमाला डालने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन फिर भी दुल्हन नहीं मानी। आखिकार बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक, दुल्हन जब वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची तो दूल्हे का रंग देखते ही वह भड़क गई, जिसके बाद उसने वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि जिले के रामनगर थानाक्षेत्र (Ramnagar police station) के रहने वाले एक ग्रामीण के बेटे का रिश्ता सिरौली थानाक्षेत्र (Sirauli Police Station) के एक ग्रामीण की बेटी से पक्का हुआ था।

जिसके बाद रविवार को बड़ी धूमधाम से बारात उनके घर पहुंची तो बारात को एक स्कूल परिसर में ठहराया गया। इसके बाद बारातियों का स्वागत भी किया गया। शादी की कुछ रस्में पूरी करने के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। जैसे ही दुल्हन जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंची तो उसने दूल्हे का रंग देखते ही भड़क गई।

जिसके बाद दुल्हन ने वरमाला फेंकते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। शादी में मौजूद सभी लोगों ने दुल्हन को बहुत समझने का प्रयास किया लेकिन फिर भी वह शादी के लिए नहीं मानी। आखिकार बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें