Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lucknow : नर्स की लापरवाही से नवजात की दर्दनाक मौत, जाने पूरा मामला

Lucknow : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ से एक मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि एक नर्स (Nurse) की लापरवाही से नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। महिला जब लेबर रूम में चीखने-चिल्लाने लगी, तो रूम के बाहर खड़े पति और अन्य परिजनों ने रूम में जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल (hospital) के कर्मचारियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। बड़ी मुश्किल से परिजन अंदर गए, तो महिला ने अपने पति को बताया कि उनका बच्चा स्वस्थ और सही सलामत पैदा हुआ था। जिसके बाद बच्चे को नर्स ने एक हाथ से पकड़ा हुआ था और लापरवाही के कारण बच्चा हाथ से गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को चिनहट (chinhat) के जुग्गौर (juggaur) निवासी जीवन राजपूत (Jeevan Rajput), पत्नी को दर्द उठने पर एक निजी अस्पताल ले गए थे। वहां उन्होंने अपनी पत्नी पूनम (Poonam) के ऑपरेशन (surgery) के लिए पैसे जमा करके उसको भर्ती करवाया। बातचीत के दौरान जीवन ने पुलिस को बताया कि पूनम को भर्ती करने के बाद स्टाफ ने किसी को भी उससे मिलने नही दिया। इसके बाद दोपहर को डॉक्टर (Doctor) उसे लेबर रूम में ले गए। करीब एक घंटे बाद पूनम के चीख-चीखकर रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर जीवन और उसके घरवाले अंदर जाने का प्रयास किया, तो स्टाफ ने उन्हें रोक दिया।

बड़ी मुश्किल से जीवन धक्का-मुक्की करते हुए अपनी पत्नी के पास पंहुचा, तो वहां उसने बच्चे को मृत अवस्था में देखा जिसके बाद उसने वहां के डॉक्टर से बात की, तो डॉक्टर ने बताया कि उनका बच्चा मृत ही पैदा हुआ था। इसके बाद जीवन जब अपनी पत्नी के पास गया तो पूनम के आंसू नहीं थम रहे थे। पूनम ने पति को बताया कि बेटा जिंदा पैदा हुआ था। नर्स ने उसे बेहद गलत ढंग से एक हाथ में टांग रखा था। बच्चा अचानक हाथ फिसलकर फर्श पर गिरा। उसकी आंखों के सामने बच्चा कुछ देर तड़पता रहा इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस (police) ने पूनम के दिये गए बयानो के आधार पर नवजात के शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी (Chinhat Inspector Ghanshyam Tiwari) ने बताया कि हॉस्पिटल स्टाफ और डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें बयान के लिए थाने बुलाया गया है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें