Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Kanpur : बिन ब्याही मां बनी महिला, छह साल तक सहती रही जुल्म, जाने पूरा मामला

Kanpur : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानपुर जिले (Kanpur District) के नौबस्ता (Naubasta) इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित महिला ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

खबर के मुताबिक, पीड़ित महिला कानपुर में नौबस्ता की रहने वाली है। पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, दहेज प्रथा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में युवक के परिजनो पर भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस (police) को बताया कि पढ़ाई के दौरान वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात गोविंदनगर (Govindnagar) के गुजैनी (Gujaini) के रहने वाले मनीष शुक्ला (Manish Shukla) से हुई थी। जिसके बाद मनीष ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर वर्ष 2018 व 2019 में उसका गर्भपात कराया। जिसके बाद उसने इस वर्ष 28 मार्च को एक बच्चे को जन्म दिया, बिना शादी के मां बन गई।

बच्चे के जन्म के बाद आरोपी युवक की मां रानी शुक्ला (Rani Shukla) अस्पताल (hospital) पहुंची और उसे अपने घर ले आई। इसके बाद रानी ने महिला से उसका बच्चा छीन लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। मनीष की मां, भाभी अंजली, बहन शिवांगी, बड़े भाई अशीष उर्फ संदीप, पिता उग्रसेन ने शादी करने और बच्चे के एवज में 10 लाख रुपये की मांग रख दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। पुलिस ने मनीष और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें