Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Mathura : शादी के दौरान भरी महफिल में दुल्हन का हुआ कत्‍ल, आंखो के सामने से आरोपी फरार

Mathura : उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जिले (Mathura District) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें एक सरफिरे युवक ने शादी के समारोह दौरान दुल्हन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी देखते ही देखते सबकी आंखो के सामने से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस (police) आरोपी की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -The request cannot be completed because you have exceeded your quota.

जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह के दौरान वरमाला के तुरंत बाद दुल्हन की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की जयमाल के बाद दुल्हन जब अपनी सहेलियों के साथ अपने कमरे तक पहुंची, तो गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने गोली मारकर दुल्हन की हत्या कर दी। भरी महफ़िल में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक सबकी आंखो के सामने से फरार हो गया।

गुरुवार को नौहझील थाना क्षेत्र (Naujheel police station area) के मुबारकपुर गांव (Mubarakpur Village) के रहने वाले खूबीराम (khubiram) की बेटी काजल (kaajal) की शादी थी। शाम को बारात आने पर उनका धूमधाम से स्‍वागत किया गया। थोड़ी देर बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हो गया। जयमाल के बाद दुल्‍हन की सहेलियां और घर की महिलाएं दुल्‍हन को लेकर उसके कमरे में गईं। इसी दौरान गांव का एक सिरफिरा लड़का वहां पहुंच गया। उसने दुल्‍हन को गोली मार दी। गोली दुल्‍हन के चेहरे पर जाकर लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग दौड़ते हुए अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक गोली मारने वाला आरोपी युवक सबकी आंखो के सामने छत से कूद कर भाग गया। मृतक दुल्‍हन के पिता खूबी राम ने पुलिस को दी तहरीर में पूरी घटना का विवरण दिया है। इतनी बड़ी वारदात की जानकारी पर जिला पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई।

घटना की जानकारी पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर (SSP Dr Gaurav Grover) भी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में लगातार छापे मार रही है। उधर, इस वारदात के चलते सिर्फ दुल्‍हन के घर ही नहीं बल्कि पूरे गांव में मातम छाया है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें