Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सामूहिक हत्‍याकांड को अंजाम देने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Prayagraj : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) में हुई सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों का बुधवार सुबह पुलिस (police) से आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों में फायरिंग (firing) के दौरान पुलिस की गोली (Gun Shot) लगने से तीन आरोपी घायल हो गए।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या और गोहरी में दलित परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाशों की फाफामऊ (fafamau) में बुधवार की सुबह-सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच (crime branch) और पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से तीन बदमाश जख्मी हो गए।

तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से अवैध पिस्टल तमंचा (pistol gun) बरामद किया है। पुलिस ने घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया है। मामले में एसएसपी अजय कुमार (SSP Ajay Kumar) ने बताया कि फाफामऊ थरवई (Phaphamau Tharwai) दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले सात बदमाश पकड़े गए हैं। पकडे गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके बारे में जल्दी ही बताया जाएगा।

फाफामऊ थाना क्षेत्र (Phaphamau Police Station Area) के गोहरी गांव (Gohri Village) में 22 नवंबर 2021 की रात दलित परिवार की युवती उसके दिव्यांग भाई और माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसी तरह 23 अप्रैल 2022 को थरवरी के शिवराजपुर गांव (Shivrajpur Village) में एक ही परिवार के 5 लोग कमरे में मृत अवस्था में मिले थे। पशु व्यापारी उसकी पत्नी, बेटी, बहू और एक साल की पोती की हत्या कर दी गई थी। दोनों ही घटनाओं में औरतों के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे, जिसके चलते ग्रामीणों ने रेप कर हत्या के आरोप लगाए थे।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें