Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बाल ठाकरे का पुराना वीडियो, राज ठाकरे ने किया शेयर

राज ठाकरे ने मस्जिदो के खिलाफ हनुमान चालीसा बजाने का अभियान शुरु किया है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अब शिवसेना संस्थापक स्व. बाल ठाकरे एक पुराना वीडियो जारी करके महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे पर फिर से निशाना साधा है। इसमें बाल ठाकरे मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने व रोड पर नमाज बंद कराने का वादा करते दिखाई दे रहे हैं।

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के सभी मस्जिदों के लाउड स्पीकरों से तेज आवाज में अजान के खिलाफ आज से हनुमान चालीसा बजाने का अभियान शुरु किया है। इसी समय राज्य के कई शहरों में बुधवार को प्रात: की अजान के वक्त लाउड स्पीकर पर खूब तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई गई। इसके बाद पुलिस ने कई को हिरासत में भी लिया है।

राज ठाकरे ने उध्दव ठाकरे को पिता के पुराने विडियो से घेरा

राज ठाकरे ने बाल ठाकरे का पुराना वीडियो शेयर कर सीएम उद्धव ठाकरे को उनके पिता बाल ठाकरे द्वारा कही गई बातें याद दिलाई हैं। वीडियो में बाल ठाकरे कहते दिख रहे हैं, ‘जिस समय मेरी सरकार महाराष्ट्र में आएगी तब सड़क पर होने वाली नमाज को बंद करवायेगें और मस्जिदों से लाउड स्पीकर नीचे लाए बिना हम नहीं रहेंगे। धर्म ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्रहित के आड़े ना आए। हमारे हिंदू कुछ गलत करते हैं तो मुझे आकर बताओ, उस का भी हल निकालेंगे, लेकिन लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे लायेंगे।’

मनसे प्रमुख ने कहा ‘मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से एक बार फिर से आग्रह करता हूं कि वर्षो पहले शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे ने जो कहा था कि सभी लाउडस्पीकरों को बंद करने की आवश्यकता है। क्या आप इसका अनुग्रहकरने जा रहे हैं? महाराष्ट्र की जनता को जरुर बताएं कि आगे क्या होने वाला है?’ इसके बादराज ठाकरे ने यह भी कहा कि ‘अभी नहीं तो कभी नहीं।’

राज ठाकरे ने अभी कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में शिवसेना के संस्थापक स्व. बाल ठाकरे की पोशाक में पोज दिया था। राज ठाकरे एक कट्टर हिंदुत्व की पहचान बनाकर महाराष्ट्र में अपनी राजनीतिक पारी को नए सिरे से खेलने जा रहे हैं।

उद्धव सरकार राज को घेरने में जुटी

महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीति राज ठाकरे को घेरने में जुटी हुई है, लेकिन वह मैदान डटे नजर आ रहे हैं। राज ठाकरे के बहुत सारे समर्थक कार्यकर्ताओं व नेताओं को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया गया है।और धरपकड़ लगातारजारी है। बुधवार सुबह से राज ठाकरे का अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक रुप से शुरू हो गया है, वहीं पुलिस भी सुरक्षा इंतेजाम में जुटी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें