Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पिता ने गला रेत कर की बेटी की हत्या, जाने पूरा मामला

Rae Bareli : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली जिले (Rae Bareli District) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस (police) ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक, बेटी का गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ये बात जब पिता को पता चली, तो नाराज पिता ने इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया। सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना रायबरेली में थाना गुरबक्शगंज (Thana Gurbakshganj) के अंतर्गत कुर्मियां मऊ (Kurmiyan Mau) की है। यहां के रहने वाले एक युवक ने अपनी ही बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना को अंजाम देने वाले युवक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। जिसके बाद गांव में सनसनी छा गई है।

 

बताया जा रहा है कि बेटी ज्योति (jyoti) का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से गांव के ही रहने वाले एक युवक से चल रहा था। जिससे तंग आकर युवक ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पिता विजय कुमार (Vijay Kumar) को गुरबक्शगंज पुलिस ने हिरासत में लिया है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें