Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Mirzapur: मंडलीय अस्पताल में गर्भवती से रेप, सफाईकर्मी ने किया घिनौना कृत्य

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश के जनपद मिर्जापुर (Mirzapur) से मंडलीय अस्पताल में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां भर्ती गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। सफाईकर्मी ने वॉशरूम में गर्भवती महिला का रेप किया है। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

डीएम व एसपी अस्पताल में पूछताछ करते

बताया जाता है कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय गर्भवती महिला सात मई को मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि वह रात में बाथरुम गई थी। इसी दौरान सफाईकर्मी भी अंदर आ गया और जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गया। डरी सहमी महिला ने उस वक्त किसी से कुछ नहीं कहा। दो दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर घर पहुंची तो मंगलवार को पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पति ने मामाले की जानकारी पुलिस को दी। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वारदात की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई।

वहीं मामले की सूचना पर डीएम, एसपी व एएसपी भी अस्पताल पहुंचे। अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। खुद मौके का मुआयना किया। महिला के पति की तहरीर पर सफाईकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। बुधवार की सुबह सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें