Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चाचा-भतीजे शादी समारोह में आए आमने-सामने, शिवपाल बोले- ‘अब तो वो दूसरी पार्टी के नेता हैं’

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के बीच दरार अब सामने देखने को मिल रही है। एक कार्यक्रम में दोनों नेता मौजूद रहें पर कोई भी शिष्टाचार दोनों के बीच नहीं हुआ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच ट्विटर की तल्खी अभी भी बरकरार है। सोमवार शाम एक शादी समारोह दौरान दोनों का सामना हुआ, लेकिन दोनों के बीच सामान्य शिष्टाचार भी नहीं हुआ। आस-पास के सोफे पर बैठते वक्त दोनों मुस्कुराए जरूर, लेकिन दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई। यहां तक की वर-वधु को आशीर्वाद देने भी अलग-अलग मंच पर गए। यह मौका था पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव की भतीजी के शादी समारोह का।

अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह में ट्वीट कर चार तस्वीरें शेयर की। फोटो में अखिलेश और शिवपाल आस-पास के सोफे पर बैठे हैं। सूत्र बताते हैं कि समारोह में सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले पहुंचे थे। कुछ देर बाद शिवपाल पहुंचे, लेकिन दोनों के बीच सामान्य शिष्टाचार भी नहीं हुआ।

अखिलेश आशीर्वाद देने के लिए जब मंच पर जाने लगे तो कुछ लोगों ने शिवपाल को भी साथ चलने के लिए कहा। इस दौरान अखिलेश कुछ समय तक वहां खड़े रहे। उम्मीद थी कि शिवपाल भी मंच तक साथ चलेंगे, लेकिन शिवपाल बिल्कुल भी नहीं उठे। और बैठकर ही तंज कसा कि अब तो वे अलग पार्टी के नेता हैं। इस पर अखिलेश यादव मुस्कुराते हुए आशीर्वाद देने चले गए। अखिलेश के जाने के करीब आधे घंटे बाद तक शिवपाल यादव समारोह में उपस्थित रहे फिर वह वर-वधु को आशीर्वाद देने गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें