Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कही यह बड़ी बात

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि ‘भाजपा सरकार (BJP Govt.) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही जमींदोज कर दिया है। यूपी बहन-बेटियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।’

Akhilesh Yadav

बता दें कि अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि कानून व्यवस्था का झूठा प्रचार करके मुख्यमंत्री जनता को अब नहीं बहका सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर (Gorakhpur) के कैंट इलाके में सरेआम महिला की चेन लूट ली गई। उन्हीं बदमाशों ने एक घंटे बाद कोतवाली में मोबाइल छीना, लेकिन आरोपी फरार हैं। ऐसे ही कानपुर (Kanpur) में पुलिस बिना एफआईआर मां-बेटी को उठा लाई और थाने में रात में पूछताछ के बहाने प्रताड़ित किया, जिससे परेशान महिला में खुदकुशी कर ली। यही हाल अन्य जिलों का भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। पुलिस थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं।

लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामलों में यूपी अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री को जगह-जगह जाकर भाषण देने का शौक है। वे प्रशासन पर लगाम कसने में विफल साबित है। फर्जी मुकदमों और फर्जी एनकाउंटरों में भाजपा सरकार रिकॉर्ड बना रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें