Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज करेंगे ‘अमृत सरोवर’ का उद्घाटन

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) आज देश के सबसे पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) भी मौजूद रहेंगे। मुख्तार अब्बास नकवी दो दिवसीय दौरे पर वृहस्पतिवार की दोपहर रामपुर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश के पहले अमृत सरोवर का शुभारंभ रामपुर में शुक्रवार को सुबह 9 बजे होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामपुर के इस अमृत सरोवर की प्रशंसा की एवं यह उपहार देकर रामपुर के लोगों को गौरवान्वित किया है।

केन्द्रीय मंत्री नकवी के रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कोसी पुल के निकट उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शंकरपुर स्थित अपने आवास पर पहुँचकर केंद्रीय मंत्री नकवी ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समावेशी विकास, सर्व स्पर्शी सशक्तीकरण के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, हमें उसको जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। भाजपा की सफलता का सफर और उसकी स्वीकार्यता का प्रमुख कारण समाज के सभी वर्गों में भाजपा और उसकी नेतृत्व के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास और विकास के प्रति आस्था है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी के समरसता और समावेशी सोच को आगे बढ़ाना चाहिए और इसी के साथ पार्टी निरन्तर अग्रसर रही है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी समाज को अपने से अलग नहीं कर सकती, विशेष तौर से दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मोहनलाल सैनी, मोहन लोधी, अशोक विश्नोई, जागेश्वर दयाल दीक्षित, घनश्याम लोधी, संजीव अग्रवाल, संजय पाठक, महेश मौर्य, अमित दिवाकर, चंद्र प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी सैनी, मुन्नी देवी गंगवार, मिथिलेश जाटव, सतनाम सिंह, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, विकास शुक्ला, महासिंह राजपूत, ओमप्रकाश लोधी, ओमवीर दिवाकर, रघुवीर जाटव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें