Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुंडका अग्निकांड: दिल्ली में आग का तांडव, 27 शव हुए बरामद, 30 घायल

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में मुंडका मेट्रो स्टेशन (Mundka Metro Station) के पास एक इमारत में शुक्रवार रात को भीषण आग लगने से लगभग 27 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 30 और घायल हुए हैं और कुछ लोग इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, शाम चार बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग के कारणों की जांच का अभी पता नहीं चला हैं।

दिल्ली अग्निशमन निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि “दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम आग लगने वाली तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत से कुल 26 शव बरामद किए गए हैं। तीसरी मंजिल की तलाशी अभी बाकी है।” उन्होंने कहा कि मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास एक इमारत में आग लग गई, आग बुझाने की प्रक्रिया चल रही है।

अधिकारियों ने रात 11 बजे कहा, “अग्निशमन अभियान समाप्त कर दिया गया है। बचाव अभियान जारी है, क्षेत्र की विशालता को देखते हुए इसमें समय लगेगा।” वही दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह इमारत तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर कंपनियों के लिए कार्यालय की जगह उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे मुंडका में आग प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जिन्होंने कल रात भी घटनास्थल का दौरा किया था उनके भी सीएम के साथ जाने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व तमाम नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है जो प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें