Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

16 मई को राजधानी आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, योगी कैबिनेट को देंगे सुशासन का मंत्र

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narednra Modi) 16 मई को राजधानी लखनऊ (Lucknow) में योगी सरकार के मंत्रियों से रूबरू होंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री का यूपी के मंत्रियों के साथ इस तरह का संवाद पहली बार होने जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर होगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) व बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) और अन्य सभी मंत्री प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। यहीं पर रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया है। इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हों गई हैं।

बता दें प्रधानमंत्री का योगी सरकार के मंत्रियों से इस तरह मिलने का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। 16 मई की शाम को प्रधानमंत्री कुशीनगर से लौटकर लखनऊ पहुंचेंगे और सीएम आवास पांच कालिदास मार्ग (5 Kalidas Marg) पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मंत्रियों को सुशासन व विकास के बारे में चर्चा करेंगे और संदेश देंगे। साथ ही किसी मंत्री से उसके विभाग के काम के बारे में भी बात कर सकते हैं। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में पुलिस अधिकारियों संग बैठक की और सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने पर जोर दिया गया।

मंत्रियों को इस आयोजन में शिरकत करने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को कहा गया है। बताते चलें कि बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। लुंबिनी से लौटकर कुशीनगर होते हुए वह शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। तब उस वक्त उनका मंत्रियों से संवाद नहीं हुआ था।

वहीं प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक मार्ग में पड़ने वाले चौराहों को सजाया जा रहा है। वहां फूल वाले पौधे युक्त गमले लगाए जा रहे हैं। बिजली की झालर व एलईडी लाइट लगाकर चौराहों को जगमग किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें