Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Gyanvapi Mosque Survey: ज्ञानवापी मस्जिद के दो तहखानों में हुई वीडियोग्राफी

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

वाराणसी (Varanasi) के ज्ञानवापी परिसर का सत्य सामने लाने के लिए कोर्ट के आदेश से सभी पक्षों की मौजूदगी में सर्वे की कार्यवाही चालू है। पूरे परिसर की वीडियोग्राफी के लिए कैमरा और लाइट की उचित व्यवस्था की गई है। ज्ञानवापी परिसर के आसपास वाले क्षेत्र में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सर्वे की शुरुआत तहखाने से हुई। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में टीम ने एक तहखाने का ताला खोला। 10 बजे तक दूसरे तहखाने की चाबी न मिलने की वजह से ताला तोड़ा गया और वीडियोग्राफी की गई। तहखाने में क्या मिला है, इसकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। एडवोकेट कमिश्नर की मौजूदगी में चल रहे सर्वेक्षण के समय पूरी टीम एक-एक वस्तु को बड़ी ही बारीकी से निरीक्षण कर रही है।

डीजीपी और मुख्य सचिव पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। रोजाना 12 बजे तक सर्वे का कार्य किया जायेगा। कमीशन की कार्यवाही में अवरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट में अलर्ट जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

फिलहाल मंदिर के आसपास की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया हैं। मैदागिन और गोदौलिया की ओर से ज्ञानवापी जाने वाले रास्ते को आम जन के लिए बंद कर दिया गया है। बाबा के सभी भक्तों को गेट नंबर एक से मंदिर में प्रवेश दिलाया जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र अब छावनी में तब्दील है।

सर्वे के दौरान 56 लोग मौजूद

सर्वे में वादी-प्रतिवादी पक्ष, दोनों पक्ष के अधिवक्ता, एडवोकेट कमिश्नर और उनकी टीम, डीजीसी सिविल और उनकी टीम, विश्वनाथ मंदिर की टीम और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मिलाकर (कुल 56) लोग शामिल हैं। सभी का मोबाइल पहले ही बाहर जमा करा लिया गया था। 14 और लोग बाहर रिजर्व हैं, वे किसी भी परिस्थिति में आवश्यकता पड़ने पर अधिवक्ता आयुक्त के आदेश पर उन्हे बुलाया जायेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें