Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, फौजी का छलका दर्द

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) के सामने एक फौजी का दर्द छलक पड़ा। फौजी ने कहा, हम दिन-रात देश की सेवा करते हैं लेकिन घर में हमारा परिवार बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। फौजी ने बुजुर्ग मां और गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया। पिटाई के बाद उसनें अपनी गर्भवती पत्नी इमरजेंसी में भर्ती है। इसके उपरांत भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।

Swatantra Dev Singh

कैबिनट मंत्री स्वतंत्र देव शुक्रवार को जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3 बजे स्वतंत्र देव सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां स्वास्थ्य सेवाओं स्थिति जानी। वह वार्ड में भर्ती मरीजों से बात करके स्वास्थ्य सेवाओं जानकारी हासिल कर रहे थे। तभी वर्दी पहने एक फौजी ने मंत्री का जय हिंद कहकर अभिवादन किया तो कैबिनेट मंत्री के कदम तुरन्त रुक गए। धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी इस फौजी ने मंत्री से अपना दर्द बयां किया। फौजी से पूरी घटना सुनकर कैबिनेट मंत्री ने तुरंत एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला को तलब किया। उन्होंने एएसपी से घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही दो घंटे के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

फौजी की आठ माह की गर्भवती पत्नी से की मारपीट

फौजी ने कहा कि दो दिन पूर्व गांव में रहने वाले कुछ दबंगों ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर छेड़खानी भी की। घर में मौजूद मां जब बचाव के लिये आई तो उन्हें भी खूब मारा-पीटा और घायल कर दिया। आरोपियों ने गर्भवती पत्नी और मां के पेट में लात-घूंसे भी मारे।

बुजुर्ग मां थाने गई तो पुलिस ने तहरीर ही बदल दी

बुजुर्ग मां तहरीर लेकर जब थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर को ही बदल डाली। पूरा वारदात को बदलकर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी वर्तमान में खुलेमाम घूम रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें