Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Gyanvapi Mosque Survey: ‘कल्पना से बहुत कुछ ज्यादा है, बोले हिंदू पक्ष के बिसेन

लखनऊ/वाराणसी

- Advertisement -

ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) परिसर में सर्वे का आज दूसरा दिन है। टाइट सुरक्षा के बीच मस्जिद में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे की शुरुआत 8 बजे सुबह हुई। मस्जिद परिसर के अंदर सर्वे करने गई टीम को 7-8 फीट का ढेर मिला, जो सफेद पेंट से ढका हुआ है। जानकारी के अनुसार, मलबे को हटाया जाएगा और उसके बाद जांच होगी। वहीं हिंदू पक्ष के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुंबद की तरफ सर्वे के समय एक दीवार पर हिंदू परंपरा के आकार दिखे, जिसे सफेद चुने से रंगा गया है। सर्वे की टीम ने इसकी वीडियोग्राफी की और प्रतीक चिन्ह का भी जिक्र किया।

 

सर्वे के बाद बाहर निकले विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि वहां कल्पना से बहुत कुछ ज्यादा है। ज्ञानवापी सर्वे के समय वहाँ क्या मिला, इस प्रश्न पर जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि मेरी नहीं, हम सबकी कल्पना से भी अधिक बहुत कुछ है। उन्होंने आगे कहा कि कल के सर्वे के लिए भी बहुत कुछ है। बिसेन ने बताया कि कुछ ताले खोले गए, कुछ ताले तोड़ने पड़े. सर्वे की रिपोर्ट भी सबके सामने आएगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार सर्वे हो रहे है। दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि हम सभी बातें मीडिया शेयर नहीं कर सकते. दोनों पक्षों की सहमति से सर्वे हो रहा है। वकीलों ने भी बताया कि सर्वे मे किसी प्रकार का कोई व्यधान नहीं आया।

सर्वे के समय मिली मगरमच्छ की मूर्ति

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे शनिवार सुबह विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू किया गया। सर्वे रविवार को भी चालू रहेगा। वहीं वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी का कार्य शुरू किया गया है और सर्वे का 50 फीसदी काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके आगे उन्‍होंने कहा कि सर्वे का काम रविवार को भी चालू रहेगा. वहीं, सर्वे के पहले दिन यानि शनिवार को मिली मगरमच्छ की खूबसूरत मूर्ति अब चर्चा का विषय बनी हुई है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे के समय मिली मगरमच्छ की मूर्ति बहुत ज्यादा खूबसूरत है जिससे काफी देर तक सभी एकटक उसे देखते ही रह गए। इससे एक बात बहुत साफ होती है कि उस समय शिल्पकला बहुत उच्च दर्जे की थी। इसके साथ ही सर्वे में मंदिरों के टूटे हुए शिखर के काफी अवशेष भी मिले हैं।

रिपोर्ट : बिपुल पांडेय

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें