Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल कर काटी हाथ की नस

Uttar Pradesh : राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही ने एक सिपाही को वीडियो कॉल (video call) किया इसी दौरान उसने अपनी नस काट ली। इसके बाद महिला सिपाही ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक, यह घटना लखनऊ पीजीआई कोतवाली (Lucknow PGI Kotwali) की कल्ली (Kalli ) पश्चिम पुलिस चौकी की है। यहां पर तैनात 26 वर्षीय महिला सिपाही सरिता निषाद (Female constable Sarita Nishad) ने किराये के मकान में फांसी लगा ली। महिला सिपाही ने आत्महत्या करने से पहले अपने एक परिचित सिपाही को वीडियो कॉल किया, और उससे बात करते-करते उसने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद उसने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली।

महिला सिपाही को ऐसा करता देख परिचित सिपाही ने तुरंत उसकी सहेलियों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पीजीआई थाने की पुलिस और उसकी सहेलियां कमरे पर पहुंची, तो वह वहां मृत अवस्था में मिली। देर रात तक इस मामले में कोई भी एफआईआर (FIR) नहीं दर्ज की गई थी।

मूल रूप से फतेहाबाद (Fatehabad), आगरा (Agra) निवासी सुरेन्द्र चन्द्र (Surendra Chandra) की बेटी सरिता निषाद का साल 2021 में सिपाही के लिये चयन हुआ था। 11 जनवरी, 2022 से वह प्रशिक्षु सिपाही के तौर पर कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी पर तैनात थी। इंस्पेक्टर पीजीआई धर्मपाल सिंह (Inspector PGI Dharampal Singh) का कहना है कि रविवार को उसने कमरे के अंदर किसी परिचित को वीडियो कॉल करने के बाद यह सब किया है। कुछ समय पहले ही वह छुट्टी से लौटी थी। घटना की सूचना उसके पिता सुरेन्द्र चन्द्र को दे दी गई। उसके पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह रविवार रात लखनऊ पहुंच गए है।

एसएसआई प्रमोद कुमार सिंह (SSI Pramod Kumar Singh) के मुताबिक सरिता किराये पर रहती थी। उसके कमरे की तलाशी ली गई। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि उसके परिचित से भी पूछताछ की गई है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें