Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

छह साल से महिला रिश्ते में भांजे के साथ लिवइन में रही, फिर जो हुआ उसे जानकर हैरान रह जाएंगे

Moradabad : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुरादाबाद जिले (Moradabad District) के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र (Civil Lines Police Station Area) में पीटीएस (pts) रविवार दोपहर लिवइन में रह रही एक महिला अपने साथी से विवाद होने के बाद पेड़ पर चढ़ गई। जिसके बाद वह बार-बार पेड़ से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही थी। इस मामले की जानकारी होते ही तत्काल सिविल लाइंस पुलिस फायर ब्रिगेड ( fire brigade) के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

- Advertisement -

महिला को पेड़ से उतारने की हरसंभव कोशिश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर महिला को सुरक्षित उतार लिया। इसके बाद जिला अस्पताल (district hospital) में भर्ती कराया। अब वह खतरे से बाहर है। घटना के कारण पीटीएस में करीब तीन मिनट तक हंगामे की स्थित बनी रही। महिला उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत (Champawat ) की निवासी है।

रिश्ते के भांजे के साथ यहां रूपा देवी (Roopa Devi) करीब छह साल से लिवइन (livin) में रह रही है। रूपा देवी की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। महिला के पति राजू (Raju) से उसको चार बच्चे हैं। इसके बावजूद भी वह करीब छह साल से रिश्ते के भांजे बॉबी (Bobby) के साथ लिवइन में रह रही है। बॉबी पीटीएस में कुक है। यहां रूपा के साथ उसके पति के दो बच्चे पीयूष व राहुल व बॉबी से हुए दो बच्चे वंश (vansh) व अंशिका ( anshika) रहते हैं।

बॉबी आए दिन रूपा के चरित्र पर सवाल उठाता रहता हैं। रविवार की दोपहर भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। यही नहीं उसने रूपा को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह परेशान होकर पेड़ पर चढ़ गए। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी (CO Civil Lines Ashutosh Tiwari) ने बताया कि महिला को सकुशल पेड़ से नीचे उतार लिया गया है।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें