Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राजस्थान साधने में जुटे राहुल, अगले साल के अन्त में होंगे चुनाव

नई दिल्लीः राजस्थान में अगले साल के अंत में चुनाव हैं लेकिन उदयपुर चिंतन शिविर खत्म होने के अगले ही दिन राहुल गांधी राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाके के डूंगरपुर-बांसवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने आदिवासियों की आस्था के केंद्र बेणेश्वर धाम में दर्शन किया और फिर एक पुल का शिलान्यास कर सभा को संबोधित किया।

- Advertisement -

बता दें कि यह जगह गुजरात से सटी हुई है ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान के आदिवासियों के जरिए राहुल गुजरात के आदिवासियों तक संदेश देना चाहते हैं। जहां कुछ महीनों में ही चुनावी बिगुल बजने वाला है। दक्षिण राजस्थान में स्थित डूंगरपुर-बांसवाड़ा में बड़ी संख्या में भील जनजाति रहती है। बेणेश्वर धाम इनकी आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है।

वहीं दक्षिण राजस्थान से सटे गुजरात और मध्य प्रदेश के इलाकों में रहने वाली जनजाति भी यहां दर्शन करने के लिए आती है। यहां तीन नदियों जाखम, सोम और माही का संगम है। कुछ लोग इसे आदिवासियों का प्रयाग बताते हैं। तो कुछ आदिवासियों का हरिद्वार. फरवरी में यहां एक बड़ा मेला लगता है जिसे आदिवासियों का कुंभ कहा जाता है।

आपको बता दें कि यहीं पर सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने बेणेश्वर धाम तक आसानी से पहुंचने के लिए पुल का शिलान्यास किया। ऊंचे पुल की कमी से बरसात के समय श्रद्धालुओं को धाम तक आने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें