Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘पूरा देश चिंतित, आज भी कश्मीर में पंडित सुरक्षित क्यों नहीं?’

नई दिल्लीः कश्मीरी पंडित की हत्या पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले कश्मीर में एक सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी गई। हमारी सेना ने 24 घंटों के अंदर 2 आतंकवादियों को ढूंढकर मार गिराया, पर आज पूरा देश इस बात से चिंतित है कि कश्मीर में आज भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित क्यों नहीं है?

- Advertisement -

इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरी सरकार से गुजारिश है कि कश्मीरी पंडितों को वापस कश्मीर में बसाने के लिए जो भी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़े, जितना भी खर्च हो वो किया जाए। आतंकी समझ ले कि अगर उन्होंने कश्मीरी पंडितों की तरफ गलत इरादे से देखा भी तो उन्हें भारत बख्शेगा नहीं।

ये राजनीति का समय नहीं- केजरीवाल
आपको बता दें कि उन्होंने आगे कहा कि इस हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने गुस्सा जाहिर करने के लिए विरोध किया। लेकिन उन्हें रोक दिया गया, पीटा गया, उनको घरों में बंद कर दिया गया। ये राजनीति का समय नहीं है। वे सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिलेगी तो बाकी लोग अपने घरों को कैसे लौटेंगे? मैं केंद्र से उनकी रक्षा करने का अनुरोध करता हूं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें